Uttarakhand News

यूट्यूब पर वायरल हुआ ये पहाड़ी छोरा, आवाज और गानें के बोल से लोगों का बनाया मुरीद

Ad

हरिद्वार: यूट्यूब एक ऐसा माध्यम है जहां पर हजारों लोग अपनी प्रतिभा का परिचय देते हैं। मौजूदा वक्त में खुद ही पहचान बनाने के लिए सोशल मीडिया का युवा काफी इस्तेमाल करते हैं। एक दिन में अपनी प्रतिभा का कायल वो लोगों को बनाते हैं। उत्तराखण्ड की बात करें तो इस लिस्ट में सैकड़ो लोग शामिल है। एक ऐसा ही नाम है शिवम सड़ाना जिनका गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को करीब 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गानें में बोल और आवाज शिवम ने ही दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिवम मूलरूप से हरिद्वार के रहने वाले हैं। देहरादून के इंडियन पब्लिक स्कूल से उन्होंने अपनी पढ़ाई की।  वह प्रोपर्टी एक्सपर्ट भी हैं। 26 साल के शिवम सडाना,अभी तक तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। इस लिस्ट में चल हमसफर, आ भी जाना और तू मिला शामिल हैं। ये यू ट्यूब और जियो सावन, एमेजॉन प्राइम म्यूजिक, आई ट्यून्य और गाना विंक व हंगामा म्यूजिक पर रिलीज हो चुके हैं। अपनी इस हुनर के बारे में शिवम कहते हैं कि बचपन से संगीत उनके दिल के करीब रहा है। जब भी वक्त मिलता है वो गाने सुनते हैं या फिर उसे कंपोज़ करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यूट्यूब पर उनका समर्थन कर रहे सभी लोगों का धन्यवाद भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top