Dehradun News

ग्राफिक एरा की शिवी अग्रवाल का माइक्रोसॉफ्ट में चयन, सालाना पैकेज 50.17 लाख रुपए

Ad

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। युवा अब प्रदेश और देश के लिए अपनी भूमिका समझकर आगे बढ़ रहे हैं। एक युवा की वजह से कई सारे युवा प्रेरित हो रहे हैं। अब ग्राफिक एरा की शिवी अग्रवाल लड़कियों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है। शिवी का प्लेसमेंट 50.17 लाख रुपए के पैकेज के साथ माइक्रोसॉफ्ट में चयन हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिवी अग्रवाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं। शिवी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी देहरादून में कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रही हैं। ये शिवी की मेहनत का नतीजा है कि उसे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने बड़े पैकेज के साथ अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इस उपलब्धि के बाद ग्राफिक एरा के साथ शिवी के परिवार का नाम भी रोशन हुआ है।

गौरतलब है कि प्लेसमेंट के दौरान कई जटिल परीक्षा और इंटरव्यू होते हैं। जिसके बाद ही एक नौकरी के लिए आपका चयन होता है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने शिवी को 50.17 लाख रुपए का पैकेज ऑफर किया है। जो कि एक बहुत बड़ी बात है। शिवी के पिता विकास अग्रवाल व्यवसाई हैं। बता दें कि इससे पहले इंटर्नशिप के लिए भी शिवी का चयन अमेज़न में हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top