Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला : गलत इंजेक्शन लगने से किशोर का चेहरा बिगड़ा, परिजनों ने डेंटिस्ट के खिलाफ दी शिकायत

Ad

KashipurNews : MedicalNegligence : WrongInjection : गलत इंजेक्शन लगाए जाने के आरोप में 17 वर्षीय किशोर के चेहरे पर गंभीर संक्रमण और नाक के पास गांठ बनने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस मामले में एक डेंटिस्ट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार जसपुर निवासी एक परिवार अपने 17 वर्षीय बेटे को दांत में रूट कैनाल उपचार के लिए काशीपुर स्थित एक डेंटल क्लीनिक लेकर गया था। आरोप है कि उपचार के दौरान किशोर को गलत इंजेक्शन लगा दिया गया।

परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन लगने के बाद किशोर के चेहरे पर सूजन और संक्रमण की समस्या बढ़ती चली गई। नाक के आसपास का हिस्सा भी प्रभावित हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया…जहां उसके चेहरे की कई सर्जरी की जा चुकी हैं।

परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। उनका कहना है कि कथित लापरवाही के कारण किशोर की हालत बिगड़ी और उसे आगे का उपचार कराना पड़ा।

काशीपुर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा उपचार से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top