Breaking News

क्रिकेटर शोएब मलिक की दूसरी शादी की तस्वीरे वायरल, क्या सानिया मिर्जा को छोड़ दिया है !

Ad

Sania Mirza & Shoeb Malik: Shoeb Malik Married Sana Javed:

ADVERTISEMENTS Ad

मशहूर भारतीय महिला टैनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने खेल जगत में कमाई शोहरत के साथ अपनी शादी की वजह से भी लम्बे समय तक सुर्खियां बटोरी। पाकिस्तानी क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शोएब मलिक से 2010 में शादी करने के इस निर्णय से सानिया के कई प्रशंसक हैरान और नाराज़ नज़र आए थे। आपको बता दें कि सानिया शोएब की दूसरी पत्नी हैं और उनसे शादी करने के लिए शोएब ने 2010 में अपनी पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी को तलाक दिया था। सानिया के बाद अब शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है।

सना जावेद ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थी जिसमें वो और शोएब शादी के जोड़े में खुश नज़र आ रहे थे। सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपना नाम बदल कर सना शोएब मलिक कर दिया है। हालांकि पिछले कुछ महीनों से सानिया और शोएब के तलाक के बारे में कई बार चर्चा हुई है। जिसपर दोनों ने विवादित बयान ज़रूर दिया लेकिन कभी इस बात की पुष्टि नहीं की। एक दूसरे से अलग रह रहे शोएब और सानिया के तलाक़ की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है और नाही सानिया ने अभी तक अपने पति की तीसरी शादी पर कोई औपचारिक बयान दिया है।

सानिया मिर्ज़ा के बेटे के पिता और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के पति शोएब मलिक की तीसरी शादी से पहले सानिया ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक रहस्य्मय पोस्ट किया था। जिसमें वो लिखती हैं कि ‘शादी कठिन हैं, तलाक़ कठिन हैं, आप अपना कठिन चुनें, बुद्धिमानी से चुनें’ जिसके बाद सानिया और शोएब के तलाक का अंदेशा लगाया जा रहा था। पर शनिवार को सना जावेद के सोशल मीडिया से सामने आई तस्वीरों ने यह साफ़ कर दिया कि शोएब अपनी तीसरी पत्नी के रूप में सना को बहुत पहले ही चुन चुके थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top