Pithoragarh News

पहाड़ में केवल 30 रुपए के पीछे दुकानदार की हत्या, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

File Photo
Ad

डीडीहाट: कुछ मामले वाकई डरा देते हैं और ये विश्वास कराते हैं कि सहनशीलता का युग अब खत्म होने को है। डीडीहाट तहसील के गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई है। केवल 30 रुपए के चक्कर में एक दुकानदार की हत्या की गई है। उसकी पत्नी भी मारपीट के बाद से घायल है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक बीते दिन ननपापो गांव निवासी 50 वर्षीय प्रह्लाद सिंह पुत्र धनराज सिंह अपनी पत्नी कलावती देवी के साथ दुकान पर मौजूद थे। उनकी परचूनी की दुकान डीडीहाट से पांच किमी दूर घोरपट्टा में स्थित है। थोड़ी देर बाद वहां पहुंचे अटल गांव निवासी सोबन राम के साथ प्रह्लाद सिंह की बहस हो गई।

बहस इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि इसी दौरान सोबन राम ने प्रह्लाद सिंह पर लाठी से प्राहर किया और इसी वजह से उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी ने बीच बचाव किया को उसको भी चोट लग गई। पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घायल पत्नी को डीडीहाट अस्पताल से जिला अस्पताव भेजा गया है।

राजस्व उप निरीक्षक राहुल सिंह परिहार ने जानकारी दी और बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस डीडीहाट के अनुसार आरोपी सोबन राम को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी ने दुकानदार द्वारा 30 रुपए ना देने के पीछे हत्या की बात कही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। बता दें कि प्रह्लाद की एक बेटी और एक बेटा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top