Nainital-Haldwani News

नैनीताल से बड़ी खबर, आग से तीन दुकानें राख, खाली कराया होटल

Ad

नैनीताल: रविवार सुबह तड़के नैनीताल के बाजार में स्थित दुकानों में आग लग गई। गनीमत रही कि पुलिस की गश्त करने वाली टीम ने ध्यान देख लिया। बाद में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है मगर आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मल्लीताल बाजार में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल जिन दुकानों में आग लगी थी, इसके ऊपर पर्यटकों से भरा होटल था। पर्यटकों को बाहर निकाल लिया गया था। बता दें कि आग से 3 दुकानों पूरी तरह जल गई हैं। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि पूरे तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर लगभग काबू पा लिया है। अगर आग ऊपर होटल में पहुंचती तो नुकसान ज्यादा होता। होटल को चपेट में लेने से पहले ही लोगों के प्रयास से पर्यटकों को बाहर निकाल लिया गया। लाजमी है कि एक बड़ी अनहोनी होते होते टल गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top