Uttarakhand News

देहरादून में रविवार को बंद रहेंगी दुकानें,कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद डीएम ने आदेश जारी किया

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने पैनिक बटन दबा दिया है। हरिद्वार में साप्ताहिक बंदी लागू होने के बाद देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना वायरस के मामले उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा कोरोना देहरादून में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। पूरे राज्य में अब तक कोरोना वायरस के चलते 1200 से ज्यादा मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार को देहरादून में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। डीएम डॉ. आशीष के श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रतिबंध के दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की बिक्री वाली दुकानें ही खुली रहेंगी।

उत्तराखंड में शुक्रवार को पांच और कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया। महामारी से अब तक प्रदेश में 1,201 मरीज जान गंवा चुके हैं। उत्तराखंड में शुक्रवार को और 530 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई है।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 530 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73,527 हो गई है।

सबसे ज्यादा 168 देहरादून जिले में मिले हैं, जबकि नैनीताल में 69 केस सामने आए हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 43, पौड़ी में 40 और पिथौरागढ़ में 25 मरीज सामने आए।

दुनिया के 218 देशों में फैल चुके कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 6 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं 10,757 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है।

इसके बाद इटली, मैक्सिको, फ्रांस, पोलांड, ब्रिटेन, ब्राजील, रूस, भारत में मौत के सबसे ज्यादा केस आए। सबसे ज्यादा संक्रमितों की लिस्ट में फ्रांस को पछाड़कर रूस चौथे नंबर पर आ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top