Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में मिठाई की दुकान में अतिक्रमण और गंदगी मिली, 15 हजार का कट गया चालान

Ad

हल्द्वानी: नगर निगम की टीम ने लक्ष्मी टॉकीज के पास स्थित जयसवाल स्वीट्स और आसपास की दो अन्य दुकानों पर गंदगी की शिकायत मिलने पर अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि तीनों दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर मिठाई, समोसे जैसे खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री पर कॉकरोच व चूहों की मौजूदगी पाई गई, वहीं दुकानों में फैली गंदगी से हालात बेहद खराब नजर आए। चारों ओर कचरा बिखरा था और साफ-सफाई का अभाव स्पष्ट था।

ADVERTISEMENTS Ad

इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने अतिक्रमण और गंदगी फैलाने के आरोप में तीनों दुकानों पर कुल ₹15,000 का जुर्माना लगाया। साथ ही सड़क पर रखा गया सामान हटवाया गया और सामने की नाली को अतिक्रमण मुक्त कर साफ करवाया गया। मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीनों दुकानों के फूड लाइसेंस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। नगर निगम ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top