National News

बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत श्रुति बनी मिस हरियाणा

Ad

नई दिल्ली: सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है। ये एक जिद होती है। हिसार के सैक्टर 13 निवासी श्रुति चोटानी ने मिस हरियाणा का खिताब अपने नाम किया है। निजी बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है और इसके बाद भी वह अपनी रूचि को वक्त देती हैं। श्रुति प्रारंभ से ही खेलों और योगा में भाग लेती आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह सब उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। नौकरी लगने के बाद भी उन्होंने कभी अपनी रूचि से समझौता नहीं किया। यह प्रतियोगिता फॉरएवर स्टार इंडिया की ओर से आयोजित की गई, जिसमें मिस एंड मिसेज इंडिया 2021 के अंतर्गत सिटी, स्टेट लैवल, नैशनल विनर्स की क्राऊनिंग सैरेमनी हुई। स्टेट लैवल के आधार पर श्रुति चोटानी को मिस हिसार और मिस हरियाणा अवार्ड से नवाजा गया। 

श्रुति चोटानी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनका कहना है कि बेटियां अगर कुछ ठान लेती हैं तो वह कुछ भी कर सकती हैं। इसके लिए उन्होंने 100 दिन तक योग का अभ्यास भी किया। इसके साथ-साथ उन सब बातों पर भी विशेष ध्यान दिया जो प्रतियोगिता में चुनौती बनकर सामने आई। इनके पिता हरीश चोटानी पंजाब बैंक में अधिकारी, जबकि माता डॉ. राज चोटानी गवर्नमैंट गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बाड्या ब्राह्मण में प्रिंसीपल है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top