National News

इतिहास रचने के लिए तैयार शुभांशु शुक्ला, आज करेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

Ad

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission:  भारत एक बार फिर अंतरिक्ष की दुनिया में नया इतिहास रचने के कगार पर है। 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अब ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला देश के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बनने जा रहे हैं। शुभांशु आज दोपहर 12:01 बजे अमेरिका के नासा कैनेडी स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ताल्लुक रखने वाले शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा भारत के अंतरिक्ष अभियान के लिए एक मील का पत्थर मानी जा रही है। देशभर में इस मिशन को लेकर जबरदस्त उत्साह है और शुभांशु का परिवार इस गौरवशाली क्षण में भावुक नजर आ रहा है।

शुभांशु की मां का भावुक बयान:
शुभांशु की मां ने बेटे की इस उपलब्धि पर कहा हमारे लिए यह बहुत गर्व का पल है। सबसे ज्यादा गर्व हमारे स्कूल पर है…जिसने इस बच्चे को पढ़ाया। मुझे कोई डर नहीं है, सुबह मेरी बेटे से बात हुई थी। हम इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। हम बहुत खुश और गर्वित हैं।

मिशन का नाम और लॉन्च टाइमिंग:
शुभांशु जिस मिशन के जरिए अंतरिक्ष में जा रहे हैं, उसका नाम ‘एक्सिओम-4’ है। इसका लॉन्च फ्लोरिडा के नासा कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से बुधवार सुबह 2:31 बजे ईडीटी (भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे) होगा।

अंतरराष्ट्रीय चालक दल में शुभांशु के साथ कौन-कौन है?
इस मिशन में स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर चार सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय दल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचेगा। इस दल में मिशन कमांडर के रूप में अमेरिका से डॉ. पैगी व्हिटसन, पोलैंड से स्लावोज उज़्नान्स्की विस्निव्स्की, हंगरी से टिबोर कापू और भारत से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top