Uttarakhand News

UPSC नतीजों में उत्तराखंड की श्वेता जोशी ने हासिल की 49 रैंक, भारतीय रेलवे में बनेंगी अधिकारी

Ad

अल्मोड़ा: बुलंद हो हौसला तो मुट्ठी में हर मुकाम है, मुश्किलें और मुसीबतें तो जिंदगी में आम हैं…। यह कहना है उत्तराखंड की उन बेटियों का जिन्होंने अपने सपनों की बुलंदियों को छूकर न केवल समाज में नई मिसाल पेश की बल्कि, हर बेटी को संदेश दिया है कि अगर वह अपने लक्ष्य को पाने की ठान ले तो मुसीबत की कोई भी जंजीर उन्हें रोक नहीं सकती।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं अल्मोड़ा की बेटी श्वेता जोशी ने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर इस कड़ी में अपना नाम जोड़ दिया है। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 49वीं रैंक हासिल की। अब वो भारतीय डाक सेवा या भारतीय रेलवे डाक सेवा में अधिकारी बनेंगी। अभी श्वेता नई दिल्ली के शहरी आवास विकास मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी हैं।

यह भी पढ़े:देहरादून से राहत भरी खबर, 11 जनवरी से शुरू होगा एक और ट्रेन का संचालन

यह भी पढ़े:जिला पूर्ति विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू,शहर के 37 हजार फर्जी राशन कार्ड होंगे निरस्त

बता दें अल्मोड़ा शहर के कपीना मोहल्ला निवासी चंद्रबल्लभ जोशी की बेटी श्वेता बचपन से ही मेधावी रहीं हैं। अपने पिता जल निगम के सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। वर्ष 2014 में श्वेता ने एनआईटी जालंधर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद उन्होंने एक कंपनी में दो साल नौकरी की। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी। उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करना था।

श्वेता ने वर्ष 2018 में UPSC की परीक्षा दी, लेकिन उस वक्त सफलता नहीं मिली। असफल होने के बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और नौकरी के साथ-साथ पहली बार से ज्यादा कड़ी मेहनत कर 2019 की परीक्षा दी और सफलता हासिल की। श्वेता का कहना है कि साक्षात्कार और परीक्षा की तैयारी तक के सफर में आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट ने उन्हें काफी सहयोग दिया।

यह भी पढ़े:जिले में रोजाना एक हजार लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, पूरे राज्य में शुरू हुआ ड्राई रन

यह भी पढ़े:उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश और हिमाचल के मार्गों पर निजी बसों के संचालन की तैयारी में विभाग

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top