Pauri News

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई कोटद्वार निवासी श्वेता नैथानी, बेटी को आप भी बधाई दें

Ad

कोटद्वार: देवभूमि की बेटियां दिखा रही है कि वह किसी से कम नहीं है। अगर कोई काम पुरुष कर सकते हैं तो हो बेटियां भी कर सकती हैं। यह बात अब धीरे-धीरे पूरी तरह सिद्ध हो गई है। इस बार एक बेटी ने आर्मी में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। कोटद्वार की श्वेता नैथानी एएमसी में लेफ्टिनेंट बन गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के एकेश्वर प्रखंड चैधार गांव निवासी श्वेता नैथानी आर्मी मेडिकल कॉर्प्स यानी एएमसी में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बन गई है। जिससे उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उनके क्षेत्र में जश्न का माहौल है। हर तरफ से उन्हें बधाइयां मिल रही है। बता दें कि वर्तमान में अपने परिवार के साथ कोटद्वार की ध्रुवपुर में रहती हैं।

श्वेता ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई भी कोटद्वार से ही प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय से स्नातक करने के बाद कोलकाता के कमांड हॉस्पिटल से 4 वर्षीय बीएससी का कोर्स किया है। अब 26 अप्रैल को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में उन्होंने कमीशन प्राप्त कर लिया है। इसके बाद श्वेता बतौर लेफ्टिनेंट सैन्य चिकित्सालय कानपुर में नियुक्त हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top