Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी डहरिया निवासी सिद्धि को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता

Ad

Haldwani News: Sidhi Srivastav: हल्द्वानी के इको टाउन डहरिया की रहने वाली सिद्धि श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा किया है। सिद्धि को इस कठिन परीक्षा में 300 में से 285 अंक प्राप्त हुए हैं, जो उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस समय सिद्धि दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा है। अपनी सफलता का श्रेय सिद्धि ने ईश्वर, अपने माता-पिता और गणित शिक्षक भूपेश केसरवानी को दिया है। उनका कहना है कि इन सभी का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में सहायक रहा।

सिद्धि के पिता, दीपेश श्रीवास्तव व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनकी मां, डॉ. निर्मला रावत श्रीवास्तव, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज रामगढ़ (नैनीताल) में अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

सिद्धि की इस शानदार उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। रिश्तेदारों और परिचितों द्वारा बधाइयों का सिलसिला जारी है और सभी सिद्धि के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top