Breaking News

क्या सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ मारा गया !

Ad

Breaking news: Sidhu moosewala: Goldy Brar: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ मारा गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उसे अमेरिका में गोली मारी गई है। गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है। दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के सबसे खास गुर्गों में शामिल गोल्डी को अमेरिका में गोलियों से भून दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी है गोल्डी ब्रार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसका नाम चर्चा में है। हालांकि इससे पहले भी वह कई वारदात कर चुका था। चंडीगढ़ में चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्तूबर 2020 की रात पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के छात्रनेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला हत्याकांड के बाद गोल्डी को आतंकवादी घोषित किया गया था। गृह मंत्रालय की ओर से गोल्डी के बारे में कहा गया था कि सतविंदर सिंह, जिसे सतिंदरजीत सिंह या गोल्डी बरार के नाम से भी जाना जाता है, का संबंध बाबर खालसा आतंकवादी संगठन से था और उसने कई हत्याओं, हथियारों की अवैध तस्करी और चरमपंथी गतिविधियों में भी शामिल रहा।

गोल्डी ने इस तरह रखा जुर्म की दुनिया में कदम

गोल्डी बरार मूल रूप से पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला था। उसके पिता पहले पंजाब पुलिस में सेवा दे चुके हैं। 2017 में छात्र वीज़ा पर कनाडा में स्थानांतरित होने के बाद, गोल्डी बराड़ प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने और अमीरों से पैसे ऐंठने जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। मई 2023 में, गोल्डी बराड़ को कनाडा में सबसे वांटेड व्यक्तियों की सूची में 15वें स्थान पर रखा गया था। उसे हत्या, साजिश, अवैध बन्दूक व्यापार और हत्या के प्रयास से संबंधित आरोपों के कारण सूची में जोड़ा गया था। विदेश में रहकर भी गोल्डी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में फिरौती, वसूली और कई हत्याओं को अंजाम देता था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top