Nainital-Haldwani News

पहाड़ी बोली को आगे बढ़ा रहे हैं हल्द्वानी के लोक गायक अभय उपाध्याय, नए गीत से बनाए हजारों फैन

पहाड़ी बोली को आगे बढ़ा रहे हैं हल्द्वानी के लोक गायक अभय उपाध्याय, नए गीत से बनाए हजारों फैन

हल्द्वानी: देवभूमि की लोक संस्कृति को बचाए रखने के लिए युवा भी प्रयासरत हैं। लोक कलाओं के साथ लोक संगीत लुप्त ना हो जाए, इसलिए युवा पूरे दमखम से लगे हुए हैं। युवाओं की यही आदत ना सिर्फ संस्कृति के लिए एतिहासिक काम कर रही है बल्कि उन्हें प्रदेश व देश भर में ख्याति भी दिलवा रही है।

इसी क्रम में हल्द्वानी हल्दूचौड़ के रहने वाले अभय उपाध्याय काफी तेजी से लोक गायन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। हर घर में लोक संस्कृति को पहुंचाने के उद्देश्य से अभय ने एल एस एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल शुरू किया हुआ है। जिसमें वह लोग गीतों को अच्छे से रिकॉर्ड कर अपलोड करते हैं। शहर के साथ पूरे प्रदेश के लोग अभय को प्यार देते आ रहे हैं।

बता दें कि इन दिनों भी अभय उपाध्याय के यूट्यूब चैनल पर उनका एक गाना लांच हुआ है। इस गीत को उन्होंने अपने ही डीके रिकॉर्डिंग स्टूडियो में रिकॉर्ड किया है। अभय बताते ने बताया कि नया गीत “बुड है गई जवाना” कृष्ण कोतवाल ने लिखा है। जबकि जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर चंदन ने इसमें म्यूजिक दिया है।

गौरतलब है कि अभय उपाध्याय ने एलएस एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर अबतक 5 गीत लांच किए हैं। हर गाने को अच्छा रिस्पांस मिला है। इस नए गाने ने भी लोगों के दिलों में जगह बनानी शुरू कर दी है। हर कोई अभय उपाध्याय की सोच और उनकी गायकी का दीवाना हो गया है।

लोक गायक अभय उपाध्याय का कहना है कि उनका पहला उद्देश्य हमेशा से ही उत्तराखंड की लोक संस्कृति को आगे ले जाना रहा है। ये क्रम आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा। समय समय पर वह अपने गीत दर्शकों के बीच में लेकर आते रहते हैं। इस बार उन्होंने बुड हैगई जवाना गीत गा कर लोगों का विशेष प्यार कमाया है।

To Top