Uttarakhand News

कौशिक दिल्ली आएं तो हम उन्हें केजरीवाल मॉडल से कराएंगे रूबरू,हमें भाग जाने कि आदत नहीं : सिसोदिया

Ad

देहरादून: देश की संस्कृति चुनौतियों का सामना करने की है, लेकिन भाजपा की संस्कृति चुनौती देकर भाग जाने की है। ये बातें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को आइआरडीटी सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं। अब उन्होंने मदन कौशिक को छह जनवरी को दिल्ली आने का न्योता दिया है। सिसोदिया ने कहा कि आप उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए स्थानीय चेहरा ही लेकर आएगी। मुख्यमंत्री के चेहरे से उत्तराखंड की जनता प्रभावित होगी। समय आने पर चेहरे को सार्वजनिक किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सिसोदिया ने कहा कि मदन कौशिक दिल्ली आएं तो हम उन्हें केजरीवाल मॉडल से रूबरू कराएंगे। वहां के अस्पताल दिखाएंगे, जहां मुफ्त इलाज मिल रहा है। इसके बाद सिसोदिया ने कहा कि मैं बहुत उम्मीद से आया था कि त्रिवेंद्र रावत के सरकार के मंत्री 100 नहीं, कम से कम पांच काम गिनाने आएंगे। मुझे लगता था कि शायद उनका यह मन बन जाए तो सरकार ने अगर काम किया है तो लोकतंत्र में बहस करने में कोई परेशानी की बात नहीं है, लेकिन अफसोस उनकी सरकार ने उत्तराखंड में कोई काम नहीं किया, इसलिए गिनाने नहीं आ पाए।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में मानव तस्करी,कुवैत जाने के लिए बनबसा पहुंचीं पांच युवतियां,पुलिस ने पकड़ा

यह भी पढ़े:उत्तराखंड से विदेश पहुंचेंगी खादी, ऑनलाइन बिक्री शुरू, 50 हजार होगी लिमिट

दिल्ली लौटने से पहले मनीष सिसोदिया ने पार्टी के कार्यकत्र्ताओं से 2022 के चुनाव की तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव भाजपा बनाम आप होगा। उन्होंने भाजपा को जोड़तोड़ वाली पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इसे जनता समझ चुकी है और जल्द ही भाजपा को इसका जवाब भी देगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि कांग्रेस के आधे से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में हैं।

इससे पता चलता है कि जनता को कैसे ये राजनीतिक पार्टियां बरगला रही हैं। जनता कांग्रेस को वोट देती है, लेकिन भाजपा जोड़तोड़ से सरकार बना लेती है। यह भारतीय राजनीति के लिए घातक है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित एस. रावत समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड BJP विधायक का बयान, सिसोदिया इस लायक नहीं कि उनकी बात का जवाब दिया जाए

यह भी पढ़े:कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों के बाद ब्रिटेन में लगा लॉकडाउन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top