Udham Singh Nagar News

सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा की पहल, यूथ अगेंस्ट ड्रग्स के संकल्प के साथ सड़कों पर दौड़ेंगे युवा

सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा की पहल, यूथ अगेंस्ट ड्रग्स के संकल्प के साथ सड़कों पर दौड़ेंगे युवा
Ad

सितारगंज: सुसंस्कृत एवं आदर्श राष्ट्र की मजबूत नींव मानी जाने वाली युवा पीढ़ी में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति नौजवानों को शारीरिक,मानसिक एवं चारित्रिक रूप से तेजी से खोखला करती जा रही है । इस स्थिति से बेहद चिंतित एवं आहत स्थानीय युवा भाजपा विधायक सौरभ बहुगुणा ने युवाओं को नशे के दुष्चक्र एवं दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी संकल्प के तहत उनके आह्वान पर आगामी 13 नवंबर को सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में “यूथ अगेंस्ट ड्रग्स रन, यानी( एक रेस जिंदगी के लिए )का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। जिसकी पूरी रूपरेखा व रोड मैप निर्धारित कर दिया गया है। यह आयोजन तीन स्तरों पर होगा। इसमें प्रदेश भर के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। नशे का बढ़ता चलन हमारे सामाजिक ताने-बाने के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। नशे की वजह से युवाओं की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति तो कमजोर हुई ही है,साथ ही उनका नैतिक स्तर पर पतन भी हो रहा है। समाज में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

इन अपराधों में अधिकांशतः युवाओं की भूमिका दिखाई दी है और एक महत्वपूर्ण बात यह है कि अपराधों को अंजाम देने वाले अधिकांश मामलों में जो युवा शामिल होते हैं, वे प्रायः किसी न किसी प्रकार के नशे के दुष्चक्र में फंसे होते हैं। जिससे न सिर्फ कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि एवं एक सभ्य, सुसंस्कृतशुष्क एवं मजबूत समाज तथा राष्ट्र के निर्माण की परिकल्पना को भी आघात लग रहा है।

हाल ही के दिनों में बॉलीवुड में कई नवोदित सितारों के ड्रग्स रैकेट में शामिल होने के मामले सामने आए हैं ।जिसके बाद देश का बुद्धिजीवी तबका खासा चिंतित है। हालांकि यह बात भी सच है कि चमक —दमक की बॉलीवुड की दुनिया भी ड्रग्स के मकड़जाल से बची हुई नहीं है। इस स्थिति से समाज के प्रबुद्ध वर्ग का चिंतित होना लाजिमी भी है। स्थानीय विधायक सौरभ भी नशे को समाज खासकर युवाओं के लिए अभिशाप मानते हैं।

उन्होंने युवा पीढ़ी को इस दुष्चक्र से बचाने के लिए उनके जन जागरण का संकल्प लिया है। इसी के तहत आने वाली 13 नवंबर को सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में तीन स्तरों पर “यूथ अगेंस्ट ड्रग्स रन, यानी एक रेस जिंदगी के लिए का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश भर से युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रतिभागियों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है जो 5 नवंबर तक चलता रहेगा। आयोजन के प्रथम चरण के तहत अरविंद नगर से जेल कैंप स्टेडियम तक 30 वर्ष तक के आयु वर्ग के युवक-युवतियों की दौड़ आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21000 रुपए के नकद पुरस्कार के साथ ही फायर फॉक्स साइकिल प्रदान की जाएगी।

द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11000 रुपए का नकद पुरस्कार एवं आकर्षक उपहार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को5000 रुपए की नकद धनराशि व ट्राफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 10 शीर्ष प्रतिभागियों व पहले पंजीकरण कराने वाले 50 प्रतिभागियों को पदक एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा । प्रत्येक प्रतिभागी को ओलंपिक लोगो लगी हुई टी शर्ट दी जाएगी। दूसरे चरण के तहत इसी दिन युवकों के लिए अरविंद नगर से जेल कैंप स्टेडियम तक यूथ अगेंस्ट ड्रग्स रन का आयोजन होगा।

तीसरे चरण में युवतियों के लिए को कुश मोठ चौक से जेल कैंप स्टेडियम तक रेस का आयोजन किया जाएगा। विधायक सौरभ की इस पहल का समाज के सभी वर्गों में खासा स्वागत किया जा रहा है। युवा भी इस रेस को लेकर खासे उत्साहित हैं। विधायक बहुगुणा बताते हैं कि एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं का मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। यह तभी संभव हो सकता है जबकि युवा पीढ़ी पूरी तरह नशे से दूर रहे। उन्होंने युवाओं से इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top