Uttarakhand News

उत्तराखंड में भारी बारिश से बिगड़े हालात, यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, गंगोत्री हाईवे भी बाधित; यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट

Ad

UttarkashiNews | YamunotriHighway |UttarakhandRain : उत्तरकाशी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब सड़क और पैदल मार्गों पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार रात से जारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे और जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग कई जगह प्रभावित हो गए हैं। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही में परेशानी बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार राम मंदिर के पास यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग का करीब 25 से 30 मीटर हिस्सा धंस गया है। इसके चलते इस मार्ग पर पैदल आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) बड़कोट ने कहा कि फिलहाल यह मार्ग यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं है। विभाग जल्द ही श्रमिकों की मदद से वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार करने का काम शुरू करेगा…ताकि आवाजाही दोबारा बहाल की जा सके।

वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई स्थानों पर भूस्खलन की चपेट में आ गया है। पालीगाड़, सिलाई बैंड, जंगलचट्टी, दुर्बिल और बाड़िया क्षेत्र में मलबा और बड़े पत्थर आने से यातायात बाधित हो गया है।

इसके अलावा गंगोत्री हाईवे पर भी नेताला, गंगनानी, सुनगर और भटवाड़ी-चड़ेथी के पास भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा और बोल्डर आ गए हैं….जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

प्रशासन के अनुसार एनएच विभाग और सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top