Nainital-Haldwani News

इधर भवाली डिपो की बसें गईं चारधाम, उधर पहाड़ और दूसरे राज्यों को जाने वाले यात्री हुए परेशान

Ad

Naintal news: देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों के दर्शन के लिए इस वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। इस बार इन सभी भक्तों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कई गुना अधिक है। वहीं उत्तराखंड में पर्यटन सीजन की भी शरुआत हो गई है। प्रतिदिन लाखों पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा को जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोड़वेज बसों की मदद ली जा रही है। लेकिन इससे बसों से पहाड़ को जाने वाले और दूसरे राज्यों को जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ( Bhowali depot six buses sent to chardham )

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली और देहरादून की कुल चार सेवाएं बंद कर दी

भवाली डिपो की छह बसें चारधाम यात्रा पर भेजने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के चलते डिपो ने दिल्ली और देहरादून की कुल चार सेवाएं बंद कर दी है। डिपाे का दावा है कि सेवाएं जल्द सुचारु की जाएंगी। चारधाम यात्रा पर छह बसों के जाने से दिल्ली एक, देहरादून तीन और नैनीताल रूट की दो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दिल्ली- देहरादून की सेवाएं ठप होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ( Delhi-Dehradun busses cancelled )

नैनीताल-हल्द्वानी के लिए अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया

नैनीताल में पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। सीजन के शुरू होते ही हजारों की संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए डिपो ने नैनीताल-हल्द्वानी के लिए अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं भवाली डिपो के इंचार्ज जीवन कुमार ने बताया कि बसें फोर्स लेकर चारधाम गई हैं। बसों के लौटने पर सेवाएं फिर से सुचारु कर दी जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top