Nainital-Haldwani News

रामनगर समेत छह शहरों को मिलेगा सफाई का इनाम, टॉप तीन में उत्तराखंड का नाम

Ad

नैनीताल: शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार उत्तराखंड के छह निकायों को पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में अलग श्रेणी में श्रेष्ठ स्थानों के लिए चुने गए निकायों को सम्मानित करेंगी। बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग एक अक्तूबर को जारी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

खास बात यह है कि इसके लिए डोईवाला, लंढौर कैंट, नरेंद्र नगर, रामनगर, देहरादून नगर निगम और हरिद्वार नगर निगम का चयन हुआ है। बेस्ट निकायों में उत्तराखंड के छह निकायों का चुना जाना गौरव की बात है। रामनगर का नाम इस लिस्ट में होने से नैनीताल जनपद का नाम भी रौशन हुआ है। जानकारी के अनुसार शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एक अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से यह सम्मान ग्रहण करेंगे।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने जानकारी दी और बताया कि चयनित निकायों का आकलन ओडीएफ, गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग, साल भर में किए गए डॉक्यूमेंटेशन, स्वच्छता विशेषज्ञों के आधार व लोगों की प्रतिक्रिया के हिसाब से किया है। बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में देशभर के लगभग 18 और कुछ केंद्र शासित प्रदेश में 100 से कम निकायों की संख्या है। इसमें देवभूमि ने टॉप तीन में स्थान पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top