Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी SKM स्कूल के बच्चों ने स्पोर्ट्स डे पर दिखाया हुनर, चैंपियन टीम ने जीते 16 स्वर्ण पदक

Ad

हल्द्वानी: एसकेएम स्कूल में स्पोर्ट्स डे के अवसर पर कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इंटर हाइस प्रतियोगा में रेड हाउस ने  1  स्वर्ण,   8 रजत व   4 कांस्य पदक  के साथ   चतुर्थ स्थान ,  येलो हाउस  ने  4  स्वर्ण,   12 रजत व   16 कांस्य पदक  के साथ  तृतीय स्थान,  ग्रीन हाउस    ने  6  स्वर्ण,   5 रजत व   14 कांस्य पदक  के साथ   द्वितीय स्थान और  ब्लू हाउस ने  16 स्वर्ण,   01 रजत व  03 कांस्य पदक  के साथ   प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन ट्रॉफी को अपने नाम किया। स्कूल प्रबंधक यूसी जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, प्रशासक ऋषभ जोशी एवं समस्त अध्यापकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें अनुशासन बनाए रखने एवं जीवन पथ पर सदैव प्रगति के मार्ग  पर चलने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top