Jobs

गजब की भर्ती, पैजामा पहनकर ऑफिस आइए और सो जाइए

Ad

नई दिल्ली:कई बार चौकाने वाली खबर सामने आती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अमेरिकी कंपनी ने ऐसी नौकरी निकाली जिसमें कर्मचारी को सोना होगा। वह जितना सो सकता है उसे कोई रोक टोक नहीं होगी। यानी जिन लोगों को खूब गहरी नींद आती है, उनके लिए ये नौकरी बिल्कुल परफेक्ट है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

अमेरिकी मैट्रेस कंपनी कैस्‍पर (Casper) ने यह नौकरी निकाली है। इस भर्ती को लेकर कंपनी की ओर से अपनी वेबसाइट पर ‘Casper Sleepers’ नॉर्टिफिकेशन दिया है और जॉब प्रोफाइल के लिए कुछ योग्‍यताएं भी बताई हैं। इसके अलावा कंपनी ने ड्रेस कोड भी काफी कूल रखा है। इस नौकरी के लिए 11 अगस्‍त तक आवेदन मांगे हैं। आगे पढ़ें…

न्‍यूयॉर्क बेस्‍ड कैस्‍पर कंपनी की स्‍थापना साल 2014 में शुरू हुई थी। कंपनी ने कैंडिडेट की योग्यता को लेकर कहा है कि उनके अंदर ‘असाधारण नींद आने की क्षमता’ होनी चाहिए। इसके अलावा टिकटॉक वीडियो बनाकर कैस्‍पर के सोशल मीडिया चैनल पर पोस्‍ट करना होग। इस वीडियो में कैंडिडेट को मैट्रेस पर सोने का अनुभव साझा करना होगा। कैंडिडेट्स काम के दौरान पैजामा पहेंगे। उम्‍मीदवार की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए। कंपनी की ओर से साफ किया गया है कि कैंडिडेट के पास हर हाल में और हर परिस्थिति में असाधारण तौर पर सोने की कला होनी चाहिए।  आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top