Nainital-Haldwani News

लालकुआं से हल्द्वानी आ रही स्कूटी में मिली 60 लाख की स्मैक

Ad

हल्द्वानी:नैनीताल जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान को सफलता मिली है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 607 ग्राम स्मैक पकड़ी गई है। आगे पढ़ें …

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों आरोपी बरेली के रहने वाले हैं। बिंदुखत्ता के पास पुराना सुभाष नगर बैरियर से 20 मीटर नगला की ओर जाने वाले रास्ते के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को रोका और तलाशी के दौरान युवकों के पास स्मैक बरामद हुई। दोनों दिल्ली नंबर की स्कूटी पर सवार थे। आगे पढ़ें …

पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह खुद ही स्मैक बनाते हैं और बिक्री के लिए नैनीताल जिले में आते हैं क्योंकि यहां उन्हें इसके ज्यादा पैसे मिलते है। आगे पढ़ें …

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई स्मैक की कीमत ₹60 लाख रूपये आंकी गई है। नीलेश आनंद भरणे डीआईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल द्वारा टीम को 30,000/-रुपये पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 20,000/- रुपये नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top