Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कॉलेज के पास खोला था चिकन सेंटर, दुकानदार बेच जा रहा था चरस

Ad

हल्द्वानी: एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाने हेतु निर्देशित किया गया है। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी रमेश बोरा के नेतृत्व में थाना स्तर गठित ANTE टीम द्वारा मंगलवार रात्रि को पुलिस टीम के द्वारा 245 ग्राम अवैध चरस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उप निरीक्षक अनिल कुमार कांस्टेबल कुंदन सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह के द्वारा आम्रपाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान ग्राम नाथपुर पाडली में कालाढूंगी रोड किनारे स्थित चिकन शॉप के पास से चिकन शॉप की आड़ में चरस बेचने वाले अभियुक्त रवि सागर उर्फ शिवम पुत्र स्वर्गीय सुरेश सागर निवासी नाथूपुर पाडली पोस्ट लामाचौड़ थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 22 वर्ष के कब्जे से एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 245 ग्राम चरस बरामद कर अभियुक्त को धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ़्तार किया गया। बुधवार को आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top