Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:SSP प्रीति प्रियदर्शनी ने नशे के खिलाफ छेड़ी जंग, काम के पहले ही दिन मिली सफलता

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने पद संभाल लिया है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में प्लान साझा किया। उन्होंने कहा कि जिले से नशा और स्मार्टपुलिस को अपनाया जाएगा। पीडित की समस्या जल्द से जल्द हल हो इसका प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शनिवार रात को पद संभाला और काम के पहले ही दिन जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना काठगोदाम पुलिस ने 02.10 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। यह आरोपी नशे की तस्करी के चलते पहले भी जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध नशे की तस्करी/सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम के नेतृत्व में चौकी क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रानीबाग पुराना आर्मी कैंप के पास काठगोदाम से एक अभियुक्त को 02.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस को 7800 रुपए भी बरामद हुए।

आरोपी ने बताया कि यह रुपए उसे स्मैक बेचकर मिले थे। अभियुक्त के खिलाफ थाना काठगोदाम में NDPS अधि0 की धाराओ के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम, कॉस्टेबल राजा राम सिंह और कांस्टेबल मोहन जुकरिया शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top