Uttarakhand News

उत्तराखंड के मदरसों में चलेंगी स्मार्ट क्लास, बच्चों को मिलेंगे लैपटॉप व टैबलेट

Ad

देहरादून: प्रदेश के मदरसे उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के एक बयान के बाद सुर्खियों में आ गए हैं। बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी सहायता प्राप्त सभी मदरसों के सर्वे की बात कही तो वहीं, अब मदरसों को स्मार्ट बनाने की कवायद है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक में इस दिशा में कुछ अहम फैसले लिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक में यह तय हुआ कि पिरान कलियर दरगाह के बाहर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। ताकि सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि प्रदेश में संचालित 103 मदरसों में से कुछ मदरसों को स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर चलाए जाने की तैयारी है।

बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स की मानें तो दरगाह के भीतर अराजक तत्वों को प्रवेश वर्जित करने हेतु कदम उठाए जा रहे हैं। वक्फ बोर्ड की देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल की 145 संपंतियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने पर भी बैठक में चर्चा की गई।

साथ ही मदरसों में बहुत जल्द स्मार्ट क्लास शुरू होंगी। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सुबह बच्चे कुरान पढ़ेंगे। इसके बाद सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक सामान्य स्कूल की तरह कक्षाएं चलेंगी। बच्चों को लैपटॉप व टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top