Chamoli News

चमोली के स्मित बिष्ट बनें नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, बिना कोचिंग के मिली सफलता

Ad

Chamoli, Smit Bishti navy:- उत्तराखंड राज्य के युवा आज के दौर में सेना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं। युवाओं का ये हुनर हर जगह सराहा भी जा रहा है। प्रदेश के होनहार युवा नौसेना ,थल सेना समेत अन्य सेनाओं मे उच्च अधिकारीका पद प्राप्त कर अपना वर्चस्व स्थापित कर रहे हैं। अपनी मेहनत और हुनर के दम पर ऊंचाई छूने वाले ये युवा आज अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा श्रोत बन रहे है। इतना ही नहीं बल्कि ऐसे होनहार युवा अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं। ऐसे ही सफल और होनहार युवाओं की कहानी हम आपके बीच लाते रहते हैं। इन ही होनहार युवाओं की सूची में एक नाम चमोली जिले के स्मित बिष्ट का भी है। बता दें कि अपनी मेहनत के दम पर स्मित बिष्ट ने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। (Smit Bisht chamoli uttarakhand)

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली जिले के गोपेश्वर के रहने वाले स्मित बिष्ट ने नौसेना मे सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर पूरे प्रदेश का मान तो बढ़ाया ही है, साथ ही उन्होंने एक मिसाल भी कायम की है। बताते चलें कि स्मित बिष्ट ने ये मुकाम केवल सेल्फ स्टडी के जरिए प्राप्त किया है। स्मित ने अपनी प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल की शिक्षा गोपेश्वर स्थित केंद्रीय विद्यालय से उत्तीर्ण की है। इसके पश्चात उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरु राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर से उत्तीर्ण की। वर्तमान में स्मित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और यह उनका अंतिम वर्ष है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ ही स्मित ने ऑनलाइन व सेल्फ स्टडी के जरिए नौसेना में ये सफलता हासिल की है। स्मित के पिता ललित मोहन बिष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है, जबकि उनकी माता जया बिष्ट गोपेश्वर के दशोली विकासखंड में सरकारी प्राइमरी स्कूल लासी की प्रधानाध्यापिका है। स्मित की इस विशेष पूरा राज्य गौरवंतीत है और साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है। (Smit bisht Navy lieutenant )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top