Almora News

हल्द्वानी से अल्मोड़ा… टैक्सी में भेज दी स्मैक और लिफाफे में लिखा PWD विभाग का नाम

Ad

हल्द्वानी:– शहर में स्मैक का धंधा लगातार बढ़ता जा रहा है। यही नहीं तस्कर तस्करी के लिए नये-नये तरीके भी अपना रहे है। एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी से सामने आया है जहां स्मैकर, स्मैक को पुलिस से बचाने के लिए अलग-अलग नामों के लिफाफे बनाकर टैक्सी से भेज रहे थे। पिछले शानिवार को हल्द्वानी में इस घटना की सूचना मिलते ही अल्मोड़ा पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस ने तस्कर को अपने शिकंजे में लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पता चला है कि पिछले शानिवार दोपहर एक व्यक्ति पैकेट लेकर प्रेम टॉकीज स्तिथ टैक्सी स्टैंड पहुंचा। वहां उस ने एक टैक्सी चालक को पैकेट अल्मोड़ा पहुंचाने को कहा। टैक्सी चालक ने बताया कि पैकेट पर लोक निर्माण विभाग और एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। युवक ने टैक्सी चालक को बताया कि यदि वो अल्मोड़ा पहुंचकर इस पैकेट पर लिखे नंबर पर फोन करेगा तो एक व्यक्ति पैकेट लेने आएगा और वही इस पैकेट का खर्चा भी देगा।

पैकेट को देखकर चालक को शक हुआ। जब उस ने पैकेट खोला तो उसमें स्मैक देखकर वो हक्का–बक्का रह गया। तुरंत ही उस ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इस पर एसएसआई विजय मेहता मौके पर पहुंचे और सूचना अल्मोड़ा पुलिस को दी। लिफाफे पर लिखे नंबर की खोज कर के पुलिस ने दोनों आरोपियों का पता लगा लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top