National News

वॉल्वो बस से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों को मिलेगी खाना ऑर्डर करने की सुविधा

Ad

नई दिल्ली: हाईटेक ट्रेन और एयरलाइन फ्लाइट्स की तरह पंजाब रोडवेज की वोल्वो बसों में भी आनडिमांड स्नैक्स उपलब्ध हो पाएंगे। दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को इस सेवा का लाभ मिलेगा। पंजाब रोडवेज प्रबंधन प्लान बना रहा है और सफर के दौरान यात्री बस में जूस, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट अथवा नमकीन खरीदने का विकल्प यात्रियों को देगा। बता दें कि निजी वाहनों की वजह से पैदा हुए कॉम्पिटिशन को देखते हुए रोडवेज भी अब यात्रियों को सुविधा देने के प्लान पर काम कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं स्नेक्स से पहले पंजाब रोडवेज प्रबंधन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आइजीआइ) एयरपोर्ट नई दिल्ली जाने वाली अपनी वोल्वो बसों मुफ्त पानी की सुविधा दे सकता है। पंजाब रोडवेज जालंधर के जनरल मैनेजर मनिंदर सिंह ने कहा कि मुख्यालय से अनुमति ली जाएगी और यात्रियों को निशुल्क पानी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्नैक्स ऑर्डर करने की सुविधा देने पर विचार चल रहा है। मुख्यालय से हरी झंड़ी मिलने के बाद सेवा को शुरू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top