Sports News

उत्तराखंड की एकता बिष्ट और स्नेह राणा का टीम इंडिया में चयन, ऑस्ट्रेलिया में दिखाएंगी दमखम

उत्तराखंड की एकता बिष्ट और स्नेह राणा का टीम इंडिया में चयन, ऑस्ट्रेलिया में दिखाएंगी दमखम
Ad

नई दिल्ली: इंग्लैंड के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की चुनौती के लिए तैयार है। टेस्ट, वनडे और टी-20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। एक बार फिर उत्तराखंड निवासी एकता बिष्ट और स्नेह राणा को टीम में जगह मिली है। दोनों ही खिलाड़ियों को इंग्लैंड में भी मौका मिला था। स्नेह का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने भारत को इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मुकाबले को ड्रा कराने में मदद की थी। वही वनडे और टी-20 में वह लय में दिखाई दी है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे में एकता बिष्ट को केवल एक वनडे खेलने का मौका मिला था।

ADVERTISEMENTS Ad

इंग्लैंड में टीम इंडिया टेस्ट को ड्रा कराने में कामयाब रही थी लेकिन वनडे और टी-20 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड में अपने प्रदर्शन से सीख लेकर टीम तैयार है। इंग्लैंड में कुछ खिलाड़ियों ने लीग खेली है और उन्हे फायदा मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शेफाली वर्मा और स्नेह राणा को तीनों फॉर्मेट में मौका मिला है। इस दौरे में भारत को एक डे-नाइट टेस्ट खेलना है, जो कि पर्थ में खेला जाएगा।

टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम-मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, पूनम राउत, जेमिमाह रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यास्तिका भाटिया, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष और एकता बिष्ट.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम– हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यास्तिका भाटिया, शिखा पांडे, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर.

वनडे सीरीज़ का कार्यक्रम
पहला वनडे- 19 सितंबर, नॉर्थ सिडनी ओवल
दूसरा वनडे- 22 सितंबर, जंक्शन ओवल, मेलबर्न
तीसरा वनडे- 24 सितंबर, जंक्शन ओवल, मेलबर्न

भारत ने ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम से 46 में से 37 मैच गंवाए हैं। वो महज 9 वनडे जीत पाई है।

टेस्ट मैच: 30 सितंबर, पर्थ में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया से 9 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 4 में उसे हार मिली है और 5 ड्रॉ रहे हैं। टीम इंडिया अपने इस रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी।

टी20 सीरीज़ का कार्यक्रम
पहला टी20- 7 अक्टूबर, नॉर्थ सिडनी ओवल

दूसरा टी20- 9 अक्टूबर, नॉर्थ सिडनी ओवल

तीसरा टी20- 11 अक्टूबर, नॉर्थ सिडनी ओवल

टी20 में भारतीय टीम ने 20 में से 6 ही मैच जीते हैं और 14 में उसे हार मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top