Uttarakhand News

देहरादून की स्नेह राणा का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन

Ad

Sneh Rana: Team India: Cricket: पिछली ट्राई सीरीज़ में कमाल का कमबैक करने वाली स्नेह राणा पर चयनकर्ताओं का भरोसा कायम है। स्नेह राणा को वनडे और टी-20 में जगह मिली है। इंग्लैंद दौरे के लिए टीम में कई बदलाव भी हुए हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के आगाज 28 जून से होगा। इस दौरे पर भारतीय महिला टीम 5 T20I और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। 

ADVERTISEMENTS Ad

रतीय महिला टीम 28 जून को नॉटिंघम में T20I सीरीज का आगाज करेगी। दूसरा मैच एक जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा। तीसरा T20I मैच चार जुलाई को ओवल में, चौथा मैच 9 जुलाई को मैनचेस्टर में और पांचवां मैच 12 जुलाई को बर्मिंघम में होगा। तीन वनडे मैच क्रमशः 16, 19 और 22 जुलाई को साउथैम्प्टन, लॉर्ड्स और चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले जाएंगे। 

T20I और ODI सीरीज का भारतीय स्क्वॉड

भारत की अपडेटिड T20I टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव।

भारत की अपडेटेड वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top