Dehradun News

इंग्लैंड में इतिहास रचने के बाद देहरादून लौटीं स्नेह राणा, पुराने दिनों को किया याद

इंग्लैंड में इतिहास रचने के बाद देहरादून लौटीं स्नेह राणा, पुराने दिनों को किया याद
Ad

देहरादून: इंग्लैंड की धरती पर भारतीय टीम की ओर से अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्रदेश की बेटी स्नेह राणा दून लौट आई हैं। आपके पदार्पण टेस्ट में इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेरने वाली परफॉर्मेंस शायद ही कोई खेल प्रेमी कभी भूल सकेगा। बहरहाल स्नेह राणा की दून वापसी पर उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में जन्मी स्नेह राणा की पांच साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई। इंग्लैंड की धरती पर प्रदर्शन करना उनके लिए भावुक भी रहा क्योंकि कुछ समय पहले उन्होंने अपने पिता को खोया था। अपने डेब्यू टेस्ट में ही स्नेह ने पहले गेंद से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आउट किया फिर अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से इंग्लैंड के हाथों से मैच छीन कर मुकाबला ड्रॉ कराया। इसके बाद उन्होंने एकदिवसीय व टी 20 मुकाबलों में भी प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 24 IAS ऑफिसरों के तबादले, UPCL के मैनेजिंग डायरेक्टर बनें दीपक रावत

यह भी पढ़ें: दोनों वैक्सीन लगा ली है तो उत्तराखंड में नहीं होगी रोकटोक, गाइडलाइन जारी

बहरहाल स्नेह राणा अब देहरादून लौट आई हैं। सोमवार को सबसे पहले वह अपने कोच नरेन्द्र शाह व परिजनों के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचीं। उन्होंने श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद रेसकोर्स स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में उनके कोच नरेंद्र शाह, स्कूल की प्रधानाचार्य प्रतिभा खत्री व लिटिल मास्टर एकेडमी के खिलाड़ि‍यों ने उनका सम्मान किया।

2016-17 में श्रीलंका के खिलाफ इंजरी होने के बाद वापसी करने तक के समय को स्नेह ने सबसे कठिन समय बताया। उन्होंने कहा क्रिकेट से दूर रहना बहुत पीड़ादायक था। स्नेह राणा ने कहा कि एसजीआरआर रेसकोर्स स्कूल के ग्राउंड में बिताए समय व कोच नरेन्द्र शाह के मार्गदर्शन को वे कभी नहीं भूल सकती हैं। लाजमी है देवभूमि के स्नेह राणा ने विश्व भर में यहां का नाम विख्यात कर दिया है।

यह भी पढ़ें: युवा साथियों के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड में होने जा रही है 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: क्रिकेट ग्राउंडमैन अमित लाल का निधन, परिवार को है आपकी सहायता की जरूरत

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन मर्यादा: उत्तराखंड पुलिस करेगी जंगलों में पार्टी करने वालों के चालान

यह भी पढ़ें: नैनीताल बॉर्डर से 267 पर्यटक वापिस लौटाए, इधर शहर में घूम रहा था एक संक्रमित

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top