Sports News

उत्तराखंड की स्नेह राणा का कमाल,ICC रैंकिंग में बनाई जगह

Ad

देहरादून: क्रिकेट के मैदान से उत्तराखंड वासियों के लिए अच्छी खबर है भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा को आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में छठा स्थान मिला है। स्नेह के करियर की ये सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। ऑफ स्पिनर राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

2021 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में करीब 5 साल बाद वापसी करने वाली स्नेह राणा ने भारत के लिए कई यादगार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल टेस्ट मैच में उन्होंने भारत की हार को डाला था और डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

इसके बाद स्नेह राणा ने 2022 में आयोजित हुए महिला क्रिकेट विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। देहरादून निवासी स्नेह राणा ने अपने प्रदर्शन से उत्तराखंड की कई प्रतिभाओं को प्रेरित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top