Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम अलर्ट, केदारनाथ में हुई बर्फबारी और पूर्णागिरी मार्ग पर आया मलवा

Ad

देहरादून: बेमौसम बारिश और औलावृष्टि ने फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के मामले भी सामने आए हैं। पिछले तीन दिन से उत्तराखंड का मौसम बदला है और गर्मी के बाद ठंड दोबारा लौट आई है। कहीं लगातार बारिश हो रही है तो कहीं रुक-रुक कर बारिश जारी है। तापमान के गिरने की वजह से केदरानाथ में जमकर बर्फबारी हुई है। इसके अलावा पूर्णागिरि मार्ग पर बारिश के कारण बाटनागड़ के पास मलबा आ गया। इस वजह से यातायात को रोकने पड़ा था।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में आने वाले कुछ मौसम कुछ इस तरह का ही रहने वाला है। गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही ऊंचाई वालें इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के वजह से सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है तो वहीं नगर के नाले उफान पर हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसका प्रभाव आगामी 24 मार्च तक बना रहेगा। जिसके चलते 21 और 22 मार्च को राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही 22 और 23 मार्च को पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा मौसम शुष्क रहने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top