Uttarakhand News

उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। एक दो दिन से गर्मी कम हुई तो अब बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश/आंधी/बर्फबारी होने तक की संभावना जताई है। वहीं अधिकतर मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल को भी यलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जनपदों में बिजली चमकने और गरज के साथ बरसात होने की भी संभावना है। लोगों से अपील की है कि वह बेहद सतर्कता बरतें।

इस बीच, रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान देहरादून में क्रमश: 30.8 डिग्री सेल्सियस और 16.2 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 31.6 डिग्री सेल्सियस और 13.2 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 19.4 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस और 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। और नई टिहरी में क्रमश: 9.8 डिग्री सेल्सियस।

रविवार को इन शहरों में सामान्य से कम दर्ज किए गए अधिकतम और न्यूनतम तापमान में देहरादून में क्रमश: तीन और दो, पंतनगर में पांच और चार, मुक्तेश्वर में चार और दो और नई टिहरी में क्रमश: छह और तीन दर्ज किया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में उखीमठ में 3.5 मिलीमीटर, डूंडा में 1.5 मिलीमीटर, कर्णप्रयाग में एक मिलीमीटर और उत्तरकाशी, घाट और तपोवन में 0.5-0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top