Uttarakhand News

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, बारिश के साथ हो सकती है बर्फबारी

Ad

देहरादून:भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा 5 दिन का जिला स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार 25 जनवरी से 29 जनवरी तक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जगहो पर बर्फबारी भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

25 जनवरी को देहरादून,टिहरी, पौड़ी, नैनीताल ,चंपावत उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कहीं-कहीं स्थानों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 26 तारीख से 28 तारीख तक मौसम सामान्य रहेगा लेकिन 25 सौ मीटर उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा 29 नवंबर को उत्तरकाशी चमोली, पिथौरागढ़ ,देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top