Dehradun News

नागालैंड में देवभूमि के प्रदीप थापा शहीद, घर में हैं तीन छोटे-छोटे बच्चे

Ad

देहरादून: नए साल के दिन उत्तराखंड के लोगों को एक बुरी खबर मिली है। देश की रक्षा करते हुए देवभूमि का एक और सपूत शुक्रवार को शहीद हो गया। अनारवाला देहरादून निवासी गोरखा राइफल के हवलदार प्रदीप थापा शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वह वर्तमान में नगालैंड में तैनात थे। देश शाम उनके परिजनों को इस हादसे के बारे में बताया गया तो उनके पैरे तले जमीन खिसक गई। नए साल से चंद घंटे पहले पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS Ad

गोरखा राइफल में तैनात 39 वर्षीय हवलदार प्रदीप थापा 19 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे पत्नी सुजाता थापा के साथ दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए। उनकी बड़ी बेटी 12 साल की है, जबकि दूसरी बेटी दस साल की। बेटा एक साल का है। वह कुछ माह पहले ही वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी ट्विट कर प्रदीप थापा की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की ईश्वर से प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top