Uttarkashi News

उत्तराखंड: चीन सीमा पर भूस्खलन हुआ, एक सैनिक की हुई मौत

Ad

देहरादून: मॉनसून ने गति पकड़ ली है और पर्वतीय जिलों में बारिश की वजह भूस्खलन काफी नुकसान पहुंचा रहा है। भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में भूस्खलन में एक जवान की मौत हो गई। पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन हुआ। इस हादसे में एक अन्य सैन्य अधिकारी भी चोटिल हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की है। हादसा मंगलवार दोपहर का है। भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में पेट्रोलिंग कर रहा सैनिक आ गया। यह भी पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। घटना में एक सैन्य अधिकारी भी चोटिल हुए हैं। सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। बता दें, भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड में लगातार नुकसान हो रहा है और सैंकड़ो मार्ग बंद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top