Almora News

बधाई दीजिए, सोमेश्वर की दीपशिखा का नवोदय विद्यालय में चयन

Ad

Uttarakhand: Someshwar News:  शिक्षा के प्रति समर्पण और कठिन परिश्रम का साकार परिणाम सामने आया जब सरस्वती शिशु मंदिर लोद की छात्रा दीपशिखा ने प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयनित होकर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

दीपशिखा के पिता नारायण राम जो ग्राम घुड़दौड़ा पोस्ट लोद सोमेश्वर के निवासी हैं, दीपशिखा के चयन के पीछे उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों का मार्गदर्शन मुख्य रूप से योगदान रहा।दीपशिखा का परिवार एक सामान्य ग्रामीण पृष्ठभूमि से आता है। दीपशिखा ने अपनी कड़ी मेहनत से यह साबित कर दिया कि अगर मन में लगन हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी दीपशिखा की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top