Uttarakhand News

उत्तराखंड: पत्नी की मौत के बाद पति और पुत्र ने भी जहर खाकर दे दी जान !

Ad

देहरादून: राज्य में आत्महत्या के मामले कम होने का नाम ही ले रहे हैं। अधिकतर मामलों में आत्महत्या की मुख्य वजह मानसिक तनाव ही रही है। राज्य में एक मामला सामने आया है जिसने सभी को चौका दिया है। पत्नी की मौत के कुछ ही दिन बाद पति और बेटे ने भी आत्महत्या कर ली। दोनों ने कीटनाश्क गटक लिया। बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद से दोनों परेशान थे।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला रुड़की के भगवानपुर के सरठेडी गांव का है। एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग पुत्र के साथ जहरीले पदार्थ गटक लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक जोगिंदर (40) दिव्यांग था तथा हलवाई का काम करता था। दो हफ्ते पहले जोगेंद्र की पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

पत्नी की मौत के बाद से जोगेंद्र और उसका बेटा शिवम (15) काफी दुखी थे। शनिवार देर शाम जोगेंद्र ने अपने बेटे शिवम को घर में रखे कीटनाशक का सेवन करा दिया। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि पिता और पुत्र ने जहरीले पदार्थ गटका।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top