Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बेटे को जेल से निकलवाने के लिए मां ने लिया झूठ का सहारा,पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

हल्द्वानी: बेटे को जेल से निकलवाने के लिए मां ने लिया झूठ का सहारा,पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
Ad

हल्द्वानी: किसी अपराध को छिपाने के लिए किया गया कृत्य भी अपराध की श्रेणी में ही गिना जाता है। एक मां ने जेल में बंद अपने बेटे को नाबालिग करार दिलवाने के लिए लाख कोशिशें की। फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए। मगर अंत में सच सामने आ गया। अब महिला पर भी केस दर्ज हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर बीती पांच अगस्त को रवि रोटी बैंक संस्था रोज की तरह जरूरतमंदों को खाना बांटने में लगी थी। टीम के साथ एक युवती भी खाना बांट रही थी। इसी दौरान युवती का बैग चोरी हो गया। बाद में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो चोर को पकड़ा गया।

हल्द्वानी पुलिस ने अमान उर्फ काली निवासी लाइन नम्बर-12, मीट मार्केट को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। अमन की मां ने अपने बेटे की चिंता में कोर्ट में अर्जी लगा दी। अर्जी इस बात की कि उसका बेटा नाबालिग है।

कोर्ट ने मामले में जांच के आदेश भी दे दिए। जानकारी के अनुसार महिला ने बनभूलपुरा के एक स्कूल का प्रमाणपत्र बनवा कर उसमें बेटे की जन्मतिथि 4 जून 2006 करवाई थी। इस प्रमाण पत्र के हिसाब से अमन नाबालिग था।

मगर इसके बाद पुलिस ने जांच की। जांच में मल्ली बमौरी स्कूल से युवक के हाईस्कूल पास प्रमाण पत्र में बड़ा खुलासा हो गया। इसमें पता चला कि असल में उसकी जन्मतिथि 4 जून 2001 है। पुलिस द्वारा सभी साक्ष्यों को कोर्ट में पेश किया गया। भोटिया पड़ाव चौकी के एसआई रविन्द्र राणा ने बताया कोर्ट के आदेश के बाद महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top