Haridwar News

उत्तराखंड: हथियारों के शौकीन बेटे ने खाली कर दिया पापा का अकाउंट

Ad

हरिद्वार: वर्तमान के दौर को ऑनलाइन दौर भी कहा जा सकता है। सबकुछ ऑनलाइन हो गया है या फिर हो रहा है। ऑनलाइन गेम्स, साइबर ठगी आदि भी इसी दौर की देन हैं। अब आपको अगर ये पता लगे कि एक बेटे ने ऑनलाइन हथियार खरीदने के चक्कर में पिता के अकाउंट से ही पैसे उड़ा लिया तो हैरानी होगी ही…उत्तराखंड के ऐसे ही मामले ने सबको चौंकाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रुड़की के एक सज्जन के अकाउंट से बार बार पैसे उड़ रहे थे। उन्होंन साइबर ठगी का शक हुआ तो वो कोतवाली पहुंच गए। पुलिस की जांच में जो सच सामने आया, उसे जानकर हर कोई भोंचक्का रह गया। दरअसल, जांच में पता चला कि पैसे और किसी ने नहीं बल्कि सज्जन के बेटे ने लिए हैं, वो भी फ्री फायर गेम में ऑनलाइ हथियार खरीदने के लिए।

पुलिस को अकाउंट की सभी ट्रांजेक्शन ऑनलाइन गेम की मिली है। पिता के अकाउंट से कुछ दिन पहले 10 हजार रुपए निकल गए थे। अब 14 हजार रुपए निकल गए हैं। पिता को शक इसलिए हुआ क्योंकि इस बीच उन्होंने कोई खरीदारी नहीं की है। बाद में पता चला कि इंटरनेट बैकिंग से यह रुपए उनके बेटे द्वारा निकाले गए हैं।

दरअसल, दंपति का बेटा फ्री फायर नाम का एक ऑनलाइन गेम खेलता है और उसी गेम में जीतने के लिए उसने अपने पिता के अकाउंट से पैसे लिए थे। पुलिस ने बताया कि दंपति को साइबर ठगी का शक था। लेकिन उनका खुद का बेटा ही ऑनलाइन गेमिंग के लिए अकाउंट से पैसे निकाल रहा था। इस मामले की चर्चा हर तरफ हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top