Uttarakhand News

कैंची धाम जाना होगा आसान, नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए शुरू होगी शटल सेवा

Ad

Kainchi dham: उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध कैंचीधाम नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पिछले कुछ वर्षों से भारत के विख्यात लोग भी नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। ये बाबा की शक्ति ही है कि बहुत दूर-दूर से लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहै हैं। बाबा का आशीर्वाद के लिए विदेश से भी बड़ी-बड़ी हस्तियां कैंचीधाम पहुंच रही हैं। बाबा के दर्शन करने के लिए भक्त यहां आते तो हैं लेकिन उन्हें जाम का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को मंदिर समिति और व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि अगले सप्ताह से शटल सेवा से भक्तों को कैंची धाम के दर्शन कराए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

वीआईपी दर्शन भी जाम की समस्या बनते जा रहे हैं

बैठक में कोतवाल डीआर वर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण जाम की समस्या बनती है। और इतना ही नहीं वीआईपी दर्शन भी जाम की समस्या बनते जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि बाहरी लोग यहां आकर अपनी मनमानी कर सड़क किनारे दुकानें लगा रहे हैं। इसके चलते श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में व्यापारियों ने महिला पुलिस की तैनाती की भी मांग रखी है।

15 जून के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी

कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा कि कैंची धाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। वहीं मेले के दौरान रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। बैठक में चौकी प्रभारी कृष्णा गिरी, ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, अखिलेश सेमवाल, पवन कुमार आदि रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top