Almora News

डीएम वंदना सिंह का प्रयास सफल, अल्मोड़ा में शुरू हुई स्पेशल बस सेवा

Ad

अल्मोड़ा: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा वासियों को बड़ी सौगात मिली है। अल्मोड़ा जिलाधिकारी वंदना सिंह के अथक प्रयासों के बाद नगर की जनता की 22 साल पुरानी मांग पूरी हुई है। दरअसल, यहां अब सिटी बस सेवा शुरू हो गई है। जिससे लोग कम किराए में सफर कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले कलक्ट्रेट समेत अन्य कार्यालय, जो पहले शहर में थे, पांडेखोला स्थित नवीन कलक्ट्रेट भवन में स्थानांतरित कर दिए गए थे। सात किमी दूरी लोगों के लिए भी ज्यादा हो रही थी। सवारी वाहन भी लोगों को नहीं मिल पाते थे। ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को नवीन कलक्ट्रेट आने-जाने के लिए काफी परेशानी होती थी।

ग्रामीणों के साथ साथ कर्मचारियों को भी दिक्कत होती थी। मगर अब डीएम वंदना सिंह के प्रयासों के बाद एक सौगात मिली है। पालिका की ओर से नौ नवंबर से सिटी बस सेवा शुरू की जा रही है। करबला से नवीन कलक्ट्रेट पांडेखोला तक चलने वाली सिटी बस का किराया 10 रुपए है। जिला प्रभारी धन सिंह रावत द्वारा बीते दिन इसे हरी झंडी दिखाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top