Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: RTO में बनेगा कंट्रोल रूम, अब वाहनों की हर हरकत पर होगी नजर

Ad

हल्द्वानी: व्यावसायिक और यात्री वाहनों पर पैनी नजर रखने के लिए अब आरटीओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। बता दें कि इस कंट्रोल रूम के जरिए वाहनों पर रियल टाइम नजर रखी जा सकेगा। साथ ही वाहनों में होने वाली कई गड़बड़ियों का पता भी निरंतर लगाया जा सकेगा। किसी भी आपात स्थिति में पैनिक बटन की मदद भी वाहन में बैठी सवारियों को मिलेगी। उल्लेखनीय है कि परिवहन मुख्यालय की तर्ज पर ही यहां आरटीओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

परिवहन मुख्यालय में प्रदेश भर के वाहनों पर नजर रखने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम को अब क्षेत्रीय स्तर पर विकसित करने का प्लान है। इसी कड़ी में अब आरटीओ कार्यालय में Vehicle Location Tracking Device (VLT) रूम तैयार किया जाएगा। इसकी मदद से साल 2019 के बाद के यात्री वाहन, मुख्यत: बस, टैक्सी, मैक्स आदि पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा कोई दुर्घटना होने पर भी मदद भेजी जा सकेगी।

मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल 14 हजार वाहनों में वीएलटी डिवाइस लगी है। यह आंकड़ा 30 हजार तक बढ़ाया जाना है। परिवहन मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने वाली संस्था ही यहां भी काम करेगी। यदि चालक बार बार ब्रेक लगाएगा तो फौरन पता चल सकेगा। यात्री वाहनों में सुरक्षा की दृष्टि से पैनिक बटन होगा, जिसे आपात स्थिति में दबाते ही आरटीओ और परिवहन मुख्यालय को सूचना मिलेगी। बाद में उनकी मदद के लिए टीम को भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top