Haridwar News

ऋषभ पंत दुर्घटना मामले की जांच के लिए दिल्ली से आई स्पेशल टीम

Ad

देहरादून: भारतीय क्रिकेट का वर्तमान और भविष्य कहे जाने वाले स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत फिलहाल मैक्स अस्पताल देहरादून में भर्ती हैं। उनकी सलामती की दुआ पूरा देश कर रहा है। मगर हादसे को लेकर अब भी हर कोई डरा हुआ है। दहशत इस बात की है कि इतनी महंगी कार की ऐसी हालत क्यों हुई। सड़क पर गड्ढे के बात भी सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बहरहाल, अब हादसे की हर बारीक पहलू की जांच करने के लिए दिल्ली की एक टीम उत्तराखंड आ पहुंची है। शुक्रवार को रुड़की के नारसन में ये हादसा हुआ था। जिसकी जांच के लिए दिल्ली से सेव लाइफ फाउंडेशन की टीम उत्तराखंड पहुंची है। एक टेक्निकल टीम ने पूरी कार की जांच पड़ताल की है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग की छानबीन भी की।

बता दें कि टीम द्वारा जगह जगह वीडियोग्राफी की जा रही है। साथ ही डिवाइडर आदि की भी वीडियोग्राफी की जा रही है। टीम का कहना है कि उन्हें जांच कर रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिल्ली हेड क्वार्टर को देनी है। बता दें कि ऋषभ ने खुद बताया था कि उनकी झपकी लग गई थी। ना ही प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ संदिग्ध बताया। ऐसे में सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस कोई जांच नहीं कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top