Dehradun News

उत्तराखंड से कुंभ मेले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Ad

Special Train From Dehradun: Kumbh Special Train From Uttarakhand:

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में लगने वाले कुम्भ मेले में उत्तराखंड से भी कई श्रद्धालुओं के पहुंचने की खबर के बाद से ही तैयारियां जोरों पर हैं। प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए देहरादून से ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है। ट्रेन नंबर 04316 का संचालन 18 जनवरी से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन देहरादून से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली जंक्शन, लखनऊ, रायबरेली होते हुए रात 11:50 बजे फाफामऊ जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 04315 फाफामऊ से सुबह 6:30 बजे छूटकर रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए रात 9:30 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 04315 फाफामऊ से सुबह 6:30 बजे छूटकर रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए रात 9:30 बजे देहरादून पहुंचेगी। यह ट्रेन 18, 21, 24 जनवरी, 9, 16, और 23 फरवरी को देहरादून से चलेगी, जबकि वापसी में यह 19, 22, 25 जनवरी, 10, 17, और 24 फरवरी को फाफामऊ से रवाना होगी। इस ट्रेन में एसी, जनरल और स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top