Sports News

इसलिए सच में खास है उत्तराखण्ड का ऋषभ पंत, टीम की जीत के बाद बोले कप्तान विराट

Ad

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हैदराबाद टेस्ट में 10 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज कर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। दोनों ही टेस्ट में भारत के लिए ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भारतीय टीम इस सीरीज की खोज के तौर पर देख रही है। मुकाबले के बाद कप्तान विराट कोहली ने दोनों ही खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों के अंदर रन बनाने की भूख है और ये इन्हें स्पेशल बनाती है।

ADVERTISEMENTS Ad

VIDEO: देखना ना भूले, सलमान खान के गाने पर नैनीताल SSP जन्मेंजय खंडूरी का डांडिया डांस…

इस जीत को लेकर टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे अहम होता है कि आप अपने आप पर कितना भरोसा करते हैं आपको खुद पर भरोसा करना होगा कि आप टेस्ट में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं। पृथ्वी शॉ को लेकर कोहली ने कहा कि पहले टेस्ट सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुना जाना बहुत बड़ी बात होती है। ऋषभ पंक के लिए विराट ने कहा कि यह खिलाड़ी बेखौफ होकर खेलता है जो विरोधियों को बैकफुट पर धकेल देता है। दोनों ही खिलाड़ी बहुत ही प्रतिभावान हैं और टीम इंडिया में अपना स्थान सुरक्षित कर रहे हैं। उन्हें मालूम है कि टीम में शामिल होने के लिए और बने रहने के लिए क्या जरूरी है।

फिल्म अभिनेत्री का खोया बैग,नैनीताल के नीरज जोशी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

बता दें कि पृथ्वी और ऋषभ पंत ने दोनों टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। पृथ्वी ने पहले टेस्ट में शतक दो दूसरे में फिफ्टी जमाई। वहीं ऋषभ पंत ने दोनों टेस्ट की पारियों में 92 रनों की पारी खेली। वो अगर दोनों टेस्ट में शतक जड़ डालते तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे छोटी उम्र में हैट्रिक शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन जाते। ऋषभ को वनडे टीम में भी जगह दी गई गई है। कप्तान विराट की बातों से साफ नजर आ रहा है कि वो पहाड़ के इस बल्लेबाज पर भरोसा करते हैं और उन्हें मौका दे सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top