Sports News

टिहरी के आयुष बडोनी का हुआ भारतीय क्रिकेट टीम में चयन

Ad

Ayush Badoni: Uttarakhand: Team India: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का एलान बीसीसीआई ने कर दिया है। सुंदर, जो पहले वनडे मैच में इंजर्ड हो गए थे, वह वनडे सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। अब दिल्ली के क्रिकेटर 26 साल के आयुष बडोनी को सुंदर का रिप्लेसमेंट बना दिया है। आयुष को पहली बार टीम इंडिया से बुलावा आया है। दूसरे वनडे से पहले राजकोट में बडोनी भारतीय स्क्वॉड से जुड़ेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी जिले के सिलोड़ गांव निवासी क्रिकेटर आयुष बडोनी के टीम इंडिया में चयन से उत्तराखंड के क्रिकेट फैंस भी काफी खुश हैं।  साल 2018 में जब अंडर-19 भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी, वहां आयुष बडोनी ने कमाल का प्रदर्शन किया था जिसके बाद वह लगातार सुर्खियों में बने रहे।घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का उनको इनाम मिला है।  वह हाल ही में साउथ अफ्रीका A के खिलाफ ODI सीरीज के लिए इंडिया A टीम का भी हिस्सा थे।  उन्होंने दो मैच खेले और जिस एकमात्र मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला, उसमें 66 रन भी बनाए। बडोनी इंडियन प्रीमियर लीग में वो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। 2022 में अपने IPL डेब्यू के बाद से LSG के लिए एक भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top