Nainital-Haldwani News

विजय हजारे ट्रॉफी में आर्यन जुयाल ने खेली नाबाद 86 रनों की पारी, उत्तर प्रदेश 9 विकेट से जीता मैच

Ad

Vijay Hazare: Aryan Juyal: Cricket: Uttar Pradesh: विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश ने मिजोरम को 9 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल की है। बता दे कि जम्मू कश्मीर के साथ उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। 

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरे मुकाबले में मिजोरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में केवल 141 में बनाए। उत्तर प्रदेश के लिए शिवम मावी ने 5 विकेट झटके तो वहीं मोहसिन खान को तीन और यश दयाल को दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाजों ने  133 सन जोड़े।

उत्तर प्रदेश के लिए बल्लेबाजी में हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल ने 66 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 11  चौके और दो छक्के निकले।  उनका स्ट्राइक रेट 130 से ज्यादा के रहा। अभिषेक गोस्वामी ने 47 रनों का योगदान दिया।

बता दे कि आर्यन जुयाल रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए कप्तानी करते हैं। रणजी ट्रॉफी में उनके बल्ले से इस सीजन में दो शतक निकले  तो वही T20 में उनके बल्ले से 2 फिफ्टी निकली। 

अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत उन्हें 2025 आईपीएल सीजन के लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। आर्यन की कोशिश होगी की विजय हजारे ट्रॉफी को शानदार तरीके से भुनाए जाए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top